रोल के बदले डायरेक्टर ने की ‘सेक्स’ की माँग: डोनल ने बताई फिल्मों की स्याह दुनिया
बिग बॉस प्रतिभागी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री डोनल ने बताया कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आई और अपने शुरुआती दिनों में स्ट्रगल कर ही थीं, तब वह एक डायरेक्टर के पास काम माँगने के लिए गई थीं। उस डायरेक्ट ने उन्हें काम देने के बदले साथ सोने के लिए कहा था।
View this post on Instagram
दरअसल, यह खुलासा साल दिसंबर 2020 में मुंबई मिरर को दिए अपने इंटरव्यू में किया था। उस इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के प्रति रुझान के साथ-साथ यहाँ के अपने बुरे अनुभवों को भी साझा किया था। इस इंटरव्यू में डोनल ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद संघर्ष के दिनों में वह काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलीं तो उसने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा। इसके बाद वह कई दिनों तक परेशान रहीं।
डोनल कहती हैं कि वह काम की पूजा करती है। उन्हें इस बात का विश्वास है कि भले ही थोड़ा अधिक स्ट्रगल करना पड़े, लेकिन मैं इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करेंगी। यही कारण है कि घटना के बाद उन्होंने इस डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
डोनल से काम के बदले सेक्स की डिमांड करने वाला डायरेक्टर दक्षिण भारतीय फिल्मों का बड़ा नाम है। हालाँकि, उन्हें बॉलीवुड या दक्षिण के फिल्मों में काम नहीं मिला, लेकिन टीवी की दुनिया में अपने आपको स्थापित करने में सफल रहीं। डोनल आज टीवी की दुनिया की एक बड़ी नाम हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले डोनल दिल्ली में एक पत्रकार थीं। डोनल कहती हैं कि फिल्मों में जाने का उनका बचपन का सपना था। हालाँकि, बॉलीवुड में कोई पहचान नहीं होने के कारण उन्होंने पत्रकारिता को पेशा के रूप में अपना लिया, लेकिन यहाँ उनका मन नहीं लगा और अंतत: पत्रकारिता को छोड़कर वह मुंबई के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि वह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही बनी हैं।
डोनल अकेली नहीं हैं, जो कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। हाल ही में ‘साथ निभाना साथिया-2’ की एक्ट्रेस स्नेहा जैन ने भी उनके साथ हुई ऐसी ही घटना का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि जब वह ग्रेजुएशन में थीं, उस दौरान साउथ की फिल्मों के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फोन किया था। स्टूडेंट लाइफ पर बनने वाली एक फिल्म के लिए उनसे बात की थी।