सेक्सुअल डिसफंक्शन की वजह से कई लोग अपनी बेडरूम लाइफ का खुलकर मजा नहीं ले पाते हैं और पार्टनर उनसे मुंह मोड़ लेता है. इस कमी को दूर करने के लिए लोग पानी की तरह पैसा बहा देते हैं, जबकि डाइट में एक खास चीज शामिल करने से भी यह रोग दूर हो सकता है. 

न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार दिन में 60 ग्राम बादाम खाने से सेक्सुअल डिसफंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है. स्टडी में दावा किया गया है कि बादाम सेक्सुअल फंक्शनैलिटी को बेहतर बनाने में मददगार है. स्टडी में दावा किया गया है कि बादाम सेक्सुअल फंक्शनैलिटी को बेहतर बनाने में मददगार है.

स्टडी के अनुसार, 40 साल से कम उम्र वाले 2% लोग सेक्सुअल डिसफंक्शन का शिकार होते हैं. जबकि 40 से 70 साल की आयु वाले 52% लोग इसकी वजह से अपनी बेडरूम लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाते. बढ़ती उम्र के साथ लोगों में इसकी दिक्कत ज्यादा होती है. 80 साल से ज्यादा उम्र वाले 85% लोगों में सेक्सुअल डिसफंक्शन के लक्षण देखे जाते हैं.

सेक्सुअल डिसफंक्शन के कारण?-
लोगों की सेक्सलाइफ को खराब करने वाले इस रोग के कई कारण हो सकते हैं. बहुत ज्यादा सिगरेट और एल्कोहल पीने वाले लोगों में इसकी शिकायत ज्यादा देखने को मिलती हैं. इसके अलावा स्ट्रेस, अनहेल्दी डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज न करने वाले लोग भी इस समस्या का शिकार होते हैं.

ये शोध कुल 83 लोगों पर किया गया था जो कि लंबे समय से वेस्टर्न डाइट फॉलो कर रहे थे. वेस्टर्न डाइट का मतलब उनके खाने में फल, सब्जियां और मांस पर्याप्त नहीं था. रिसर्च में शामिल लोगों को दो ग्रुप्स में बांटा गया था. 

पहले ग्रुप ने 14 हफ्तों तक लगातार वेस्टर्न डाइट को फॉलो  किया. इन लोगों में सेक्सुअल डिसफंक्शनैलिटी देखने को मिली. जबकि दूसरे ग्रुप को डाइट में रोजाना अखरोट और बादाम जैसी चीजें खाने में दी गईं. दूसरे ग्रुप के सभी लोग सेक्सुअल फंक्शनैलिटी के मामले में परफेक्ट पाए गए.

क्या-क्या खाएं ?

काजू-  काजू विटामिन मिनरल्स से भरपूर होता है. काजू में एमिनो एसिड आर्जिनिन पाया जाता है जो पुरुषों में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ाता है जो सेक्स पावर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. काजू खाने से मसल्स भी मजबूत होते हैं.

टमाटर- पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर टमाटर आपके हार्ट को दुरुस्त रखता है. इसके अलावा टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन पुरुषों के स्‍पर्म काउंट को 70 फीसदी तक बढ़ाता है. ये पुरुषों में प्रॉस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करता है.

पत्तागोभी- विटामिन K से भरपूर और कोलेस्ट्रॉल फ्री पत्तागोभी को अपने डिनर की सलाद में शामिल करना ना भूलें. पत्तागोभी में सल्फोरेपेन नामक रसायन होता है जो बॉडी को कैंसर से बचाता है.

सोयाबीन- सोयाबीन में प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकते हैं. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करते हैं. ये डायबिटीज के खतरे को कम करता है. प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

संतरा- विटामिन बी-9 की उच्च मात्रा होने की वजह से संतरे का जूस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी स्पर्म की क्वालिटी और गतिशीलता को बेहतर बनाते हैं और इससे आपकी फर्टिलिटी बढ़ती है.

शकरकंद- विटामिन ए से भरपूर स्वीट पोटैटो से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है. पोटेशियम से भरपूर शकरकंद हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट की समस्याओं से भी बचाता है.

सूरजमुखी के बीज- सूरजमुखी के बीज शरीर को विटामिन ई उपलब्ध कराते हैं. ये एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है. सूरजमुखी के बीज में ज्यादा मात्रा में फाइटोस्टोरोलस होता है जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है.