कानपुर की MBA ऋचा के बाद प्रयागराज की M.Tech ज्योतिका का धर्मांतरण, खुफियाँ एजेंसियाँ अलर्ट
धर्मांतरण प्रकरण की जांच कर रही जांच एजेंसियाँ ने उच्च शिक्षित लड़कियों का धर्मांतरण कराने से संबंधित सनसनीखेज खुलासा किया है। कानपुर समेत विभिन्न शहरों की युवतियों के अलावा प्रयागराज की एक हाई क्वालिफाईड युवती धर्मांतरण की शिकार हुई है। उसका नाम प्रकाश में आने के बाद अब खुफिया एजेंसियां उसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि अशोक नगर के रहने वाली ज्योतिका राय हिंदू से मुस्लिम बनाई जा चुकी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक करने के बाद वह दिल्ली में रहकर आगे की पढ़ाई कर रही है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस प्रकरण की जानकारी ज्योतिका के घर वालों को है या नहीं है। पुलिस पता लगा रही है की युवती कैसे और किन हालात में इस साजिश की शिकार हुई।
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: गूगल) |
प्रयागराज में धर्मांतरण का यह पहला मामला सामने आया है। इसको लेकर एटीएस के अलावा स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट भी सक्रिय हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो ज्योतिका भी दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही इन संगठनों के झांसे में आई थी। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में उसको बुला कर उसका ब्रेनवॉश किया गया था।
कानपुर की ऋचा बीएससी करके प्रयागराज आ गई थी। उसने इविवि से एमबीए किया। पढ़ाई के दौरान ही उसका प्लेसमेंट हुआ और जयपुर में जॉब लग गई। कुछ दिनों तक वहां काम करने के बाद वह नोएडा चली गई। इस बीच कैसे और किन हालात में वह धर्मांतरण की शिकार हुई यह पता नहीं चला। खुफिया एजेंसियों के पास धर्मांतरण करने वालों की सूची मिली तो उसके नाम का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने घाटमपुर कानपुर निवासी ऋचा के पिता सतीश को जानकारी दी।
इस मामले में प्रोफेसर शाहिद के अधिवक्ता अदील अहमद खान ने कहा कि प्रोफेसर को बदनाम किया जा रहा है। उनका इस छात्रा से कोई संबंध कभी नहीं रहा। छात्रा एमबीए की पढ़ाई कर रही थी जबकि प्रोफेसर दूसरे विभाग में पढ़ाते हैं। उनसे कोई जुड़ाव नहीं है। अधिवक्ता ने यह अभी बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज मुकदमा हाईकोर्ट से खारिज हो चुका है। इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेश पर उनके निलंबन की कार्रवाई को भी निरस्त किया जा चुका है। वह पाक साफ हैं।
युवती के बयान के आधार पर आरोपी छूट गया। एक बार फिर से युवती ने आरोप लगाया है कि वह घर से निकली तो गुड्डू ने रास्ते में पीछा किया और उसका मोबाइल छीन लिया। धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कर अगर उसके साथ निकाह नहीं किया तो वह जान से मार देगा। जॉर्ज टाउन पुलिस आरोपी गुड्डू को पकड़कर पूछताछ कर रही है।