बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी (अश्लील फिल्में बनाने) के मामले में गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के आरोप हैं। वहीं, मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेश करने मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राज कुंद्रा (फाइल फोटो)

 

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि क्राइम ब्रांच ने सोमवार को राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कुंद्रा पर आरोप है कि ये एक्टर्स से जबरन अश्लील फिल्मों के लिए न्यूड सीन्स शूट करवाते थे। वहीं, इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लीकेशन्स के जरिए रिलीज/ डिस्ट्रीब्यूट किया जाता था।
दरअसल, एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ क्रिमिनल मामला दर्ज कराया था। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि देश और बाहर से लगातार उनके पास कॉल आ रहे हैं और बार-बार कॉल से वह परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में एक टैगलाइन (कॉल मी, आई स्ट्रिप फॉर यू) के साथ उनके ऐप पर लीक हो गया था। उनका दावा है कि इस ऐप को राज कुंद्रा की कंपनी ही संचालित कर रही थी।

 

राज कुंद्रा हाल ही में अपनी एक्स वाइफ कविता को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में रहे हैं। राज कुंद्रा का कहना था कि उनकी एक्स वाइफ कविता का उनके जीजा के साथ अफेयर था। उन्होंने कहा था, “मेरी मां ने मेरी पूर्व पत्नी कविता और मेरे जीजा को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई बार रंगे हाथों पकड़ा था।” 

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि पॉर्न फिल्मों की शूटिंग मुंबई में होती थी, लेकिन वीडियो अपलोड करने के लिए विदेश के आईपी अड्रेस और सर्वर का इस्तेमाल होता था, ताकि कानून की गिरफ्त से बचा जा सके।