‘जितने बिहारी हैं बहन***…. : नोएडा में गार्ड को गंदी गालियाँ देती और अश्लील इशारे करती महिला का Video Viral

वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी विशटाउन सोसायटी का है। महिला सिक्योरिटी गार्ड को गालियाँ दे रही है और गंदे इशारे कर रही है। इतना ही नहीं महिला उन्हें धमकाते है हुए कहती है कि ‘जितने बिहारी हैं बहन** इनको संभालो’।
ये है महिला सशक्तिकरण? कब तक महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलती रहेंगी? गार्ड को गेट खोलने में देर हुई तो महिला बौखला गई, इतनी भद्दी गालियां दी जो न बोली जा सकती है न ही लिखी जा सकती है.
मामला नोएडा के विशटाउन का है.@noidapolice @barkhatrehan16 pic.twitter.com/AjPzors6kL— Neetu jha (@ReporterNeetu) August 21, 2022
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उस पर IPC की धारा 153ए, 323, 504, 505(2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
The guard had given an application to Police, after which the FIR was registered. The lady is a tenant & she is an advocate staying here since 3-4 months. We have contacted the owner of her flat and necessary actions by the society will be taken: Ankit Kuchhal, Society Secretary https://t.co/9Z58M66sAD pic.twitter.com/9wf5XqiDVV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2022
बिहार की प्लुरल पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट किया, “कोई तो बिहार और ‘बिहारी’ को बाहर गाली खाने से रोकेगा! कोई तो हिंदुस्तान को याद दिलाएगा कि हम चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्रगुप्त और शेरशाह के वंशज हैं! साम्राज्य बनाना और साम्राज्य छीनना दोनों हमें आता है। इसलिए ‘मैं बिहारी हूँ’।”