बात नहीं करने पर अरमान अली ने नैना मिश्रा को मार दी गोली, 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
झारखंड में अंकिता सिंह पर हमले की तरह ही दिल्ली में भी एक मामला सामने आया है। दिल्ली के संगम विहार में बात नहीं करने पर नैना मिश्रा को उसके कथित पूर्व दोस्त अरमान अली ने गोली मार दी है। गोली लड़की के कंधे में लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।
11वीं में पढ़ने वाली 16 साल की नैना की हत्या के प्रयास में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपित अरमान अली अभी भी फरार है। घायल नैना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं पढ़ने वाली नैना मिश्रा 25 अगस्त 2022 को अपनी माँ के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान अरमान अली ने अपने दोस्तों के साथ पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद आरोपित फरार हो गए।
नैना मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अरमान अली ने दो साल पहले से उससे सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों में अक्सर बातें होती थीं, लेकिन पिछले 5-6 महीने से वह अरमान अली से बात नहीं कर रही थी।
अरमान नैना पर बात करने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन नैना इसके लिए तैयार नहीं थी। जब नैना नहीं मानी तो अरमान अली उसका पीछा करना शुरू कर दिया। 25 अगस्त को भी अरमान अपने दोस्तों के साथ नैना का पीछा कर रहा था और जब वह संगम विहार के बी ब्लॉक में पहुँची तो गोली मार दिया।
नैना के चाचा का कहना है कि जून के अंतिम सप्ताह में इस संबंध में आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपित का हौसला बढ़ता गया और उसने एक दिन गोली मार दी।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उनकी भतीजी पर हमला नहीं होता। बता दें कि मुख्य आरोपित अरमान अली के अभी भी फरार रहने को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा है।
वहीं, सोशल मीडिया पर पीड़िता के पिता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह शख्स अपना दर्द लोगों के साथ साझा कर रहा है और इस मामले में लोगों से सहयोग करने की विनती करता दिख रहा है।
वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कहता है, “मेरा नाम पंकज मिश्रा है। मैं ब्राह्मण समाज से बिलॉन्ग करता हूँ। मेरी बिटिया नैना मिश्रा स्कूल से अपनी माँ के साथ आ रही थी। अली नाम का एक मुस्लिम लड़का, जो काफी दिनों से उसे तंग करता था, स्कूल से आते वक्त पीछे से उसे गोली मार दी।”
Breaking: horrific #LoveJihad murder in Sangam Vihar,Delhi
Naina mishra was being stalked by Momin ALI and then finally he shot her couple of days back
Her father Pankaj Mishra making an emotional appeal to hindu Samaj for help
India is now just like Pak for hindu daughters pic.twitter.com/EsmCbMRfJq
— Ritu #सत्यसाधक (@RituRathaur) August 30, 2022
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 307 और 34 के तहत मुकदमा दायर किया है। इसके साथ ही दो आरोपितों- बॉबी और उसके साथी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अरमान अली फरार है।
गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट माँगी है।
बता दें कि झारखंड के दुमका में भी ऐसी घटना सामने आई है। बात नहीं करने पर शाहरुख हुसैन ने 16 साल की एक हिंदू लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अंकिता नाम की उस लड़की की मौत हो गई।