‘जर्सी में हाथ डाला…’: ओलंपिक संघ के आनंदेश्वर पांडेय के खिलाफ रेप की कोशिश का FIR
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर राजस्थान की एक महिला खिलाड़ी ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी का आरोप है कि आनंदेश्वर पांडेय ने ट्रेनिंग के दौरान रेप करने की कोशिश की और उनकी जर्सी में जबरदस्ती हाथ डाल दिया। इससे उसकी जर्सी फट गई।
बता दें कि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय की सोशल मीडिया पर कई महिलाओं के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये वो खिलाड़ियाँ हैं, जिनका करियर बर्बाद करने की धमकी देकर उनका यौन शोषण पांडेय द्वारा किया जाता था।
पीड़िता ने मंगलवार (30 जनवरी 202) को राजस्थान के भिवाड़ी थाने में मुकदमा कराया है। हालाँकि, घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में होने की वजह से उस FIR को ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला का आरोप है कि पांडेय ने धमकी दी कि वह उसके ताकत को नहीं जानती। वह महिला का करियर बर्बाद कर देगा।
महिला का आरोप है कि पांडेय ने कहा कि अगर वह दो साल तक शारीरिक संबंध बनाती है तो वह महिला खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनवा देंगे। बता दें कि हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी साल 2017 से सशस्त्र सीमा बल में सिपाही है। वर्तमान में वह अपनी बहन के घर अलवर में रहती है।
वहीं, उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय इस घटना को झूठा बताया। उन्होंने कहा, ”यह पूरी घटना मनगढ़ंत कहानी है। मैंने उसका सिलेक्शन होने के बाद जब वॉट्सऐप पर उसे खुश रहो लिखा तो उसने भी जवाब में थैंक्यू लिखा। उसके बाद की यह घटना है। मुझे षड्यंत्र के तहत फँसाया जा रहा है।”